Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार



 मोतिहारी 

 जावेद आलम की रिपोर्ट 


कुंडवाचैनपुर में CSP से छापेमारी के दौरान फर्जी दस्तावेज बनाने के उपकरण बरामद

कुण्डवा चैनपुर। पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में नेपाली नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाने एवं फर्जी दस्तावेज के माध्यम से ऋण प्राप्त करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण एवं दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाने और उसके माध्यम से ऋण प्राप्त करने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने कुंडवाचैनपुर स्थित ग्रामीण बैंक के पास संचालित सेंट्रल बैंक के CSP पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान CSP संचालक मनीष कुमार, पिता उपेंद्र प्रसाद सिंह, निवासी कुंडवाचैनपुर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दो नेपाली महिलाओं को भी पकड़ा गया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार सामने आया कि नेपा

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .