Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

नरकटहा के अतुल का सीबीएसई नेशनल में चयन, ईस्ट जोन टीम से खेलेंगे

 


पनियरा (महराजगंज)। नरकटहा बाजार निवासी 17 वर्षीय क्रिकेटर अतुल सिंह ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन सीबीएसई नेशनल क्रिकेट-2026 की ईस्ट जोन टीम में हुआ है। अब अतुल तमिलनाडु के मदुरै में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अतुल श्रावस्ती के इकौना स्थित सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। क्रिकेट में निखार के लिए वह लखनऊ की गैलेक्सी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जोनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद उनका चयन ईस्ट जोन टीम में हुआ।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अतुल बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपना दमखम दिखाएंगे। उनके चयन से विद्यालय, साथी खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों में खुशी है।

अतुल के पिता कैलाश सिंह श्रावस्ती की इकौना तहसील में एसडीएम के स्टेनो हैं। उनका परिवार मूल रूप से नरकटहा बाजार का निवासी है। अतुल के राष्ट्रीय टीम में चयन की खबर से नरकटहा बाजार सहित क्षेत्र में उत्साह है। ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .