Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

खेलते-खेलते पोखरे तक पहुंची मासूम, डूबने से तीन साल की बच्ची की मौत

 


घर के पास हादसा, तलाश के दौरान पोखरे में मिला शव; परिजनों में मचा कोहराम


पनियरा (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के नरकटहा बाजार के टोला नरकटहा खुर्द में शुक्रवार को घर के पास स्थित पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नरकटहा खुर्द निवासी दिलीप निषाद की तीन वर्षीय बेटी प्रीति घर के आसपास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह खिलौना लेकर घर के किनारे स्थित पोखरे तक पहुंच गई। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह पोखरे में गिर गई और गहरे पानी में डूब गई।

कुछ देर बाद बच्ची के नजर नहीं आने पर माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के बाद पोखरे में उसका शव मिला। मासूम की मौत की जानकारी होते ही परिजन बदहवास हो गए। घटना से गांव में भी मातम पसरा है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .