संवाददाता अहद रजा
म्योरपुर। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी स्थित झरईल टोला में शिक्षक संतोष कुमार रौनियार के आवास पर रौनियार समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रौनियार समाज के जिलाध्यक्ष रामसहाय रौनियार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंत्री डॉ. राजू कुमार गुप्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यदेव प्रसाद रौनियार ने की।
मुख्य अतिथि रामसहाय रौनियार ने बताया कि 7 अक्टूबर को महाराजा हेमचंद विक्रमादित्य के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रौनियार समाज के लोग शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथि डॉ. राजू कुमार गुप्त ने समाज में एकता, भाईचारे और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को संगठित होकर आपसी सहयोग और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना चाहिए, ताकि समाज आगे बढ़ सके और अपना मान-सम्मान बनाए रख सके।
बैठक में पूर्व प्रधान ब्रह्मदेव प्रसाद रौनियार, सोहर लाल गुरुजी, महादेव प्रसाद रौनियार, रामबली प्रसाद रौनियार, विवेकानंद रौनियार, अवधेश प्रसाद रौनियार, राजकिशोर रौनियार, रामेश्वर प्रसाद रौनियार, गोकुल प्रसाद रौनियार, अखिलेश कुमार रौनियार, रघुवर दयाल रौनियार, डॉ. कर्मदेव प्रसाद रौनियार, विंध्याचल प्रसाद रौनियार, कामेश्वर प्रसाद रौनियार, जोखू प्रसाद रौनियार, दिनेश कुमार रौनियार सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।


0 Comments