Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पारिवारिक विवाद में पिता की रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली,ट्रामा सेंटर भर्ती

 


रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी।भेलूपुर थाना क्षेत्र के ककरमत्ता स्थित न्यू कॉलोनी लोहित रेजिडेंसी में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद के दौरान 32 वर्षीय प्रवीण कुमार सिंह को गोली लग गई। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी। घायल को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।



प्रवीण के पिता बिंदा कुमार सिंह लोक निर्माण विभाग से जेई पद से सेवानिवृत्त हैं। बताया गया कि विवाद के दौरान पिता-पुत्र के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान प्रवीण ने पिता की रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया, तभी गोली चल गई।


घटना की सूचना देने के लिए बिंदा कुमार सिंह महमूरगंज पुलिस चौकी पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और पिता को रिवॉल्वर के साथ हिरासत में ले लिया।


भेलूपुर इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह के मुताबिक, घटना के समय घर में पिता, उनकी पत्नी और बड़ा बेटा मौजूद थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि परिवार में अक्सर विवाद होता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .