संवाददाता- अहमद रजा
म्योरपुर। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरविल गांव में ग्राम प्रधान के घर के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने घायल बाइक सवार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया, जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान राम सिंह पुत्र रामबरन, निवासी ग्राम कचन के रूप में हुई है। मृतक के पड़ोसी के अनुसार, राम सिंह अपनी बहन के घर बनवारी गया था। वहां से वापस लौटते समय किरविल में यह हादसा हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

0 Comments