Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

घर से भाग रहे प्रेमी प्रेमिका को घोड़ासहन स्टेशन से पकड़कर घर वाले और ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

 


मोतिहारी 

जावेद आलम की रिपोर्ट 

घोड़ासहन। पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर रात प्रेमी युगल के घर से बाहर जाने का मामला सामने आया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों को घोड़ासहन रेलवे स्टेशन के पास देखा गया, जिसके बाद ग्रामीण उन्हें पकड़कर युवती के गांव कदमवा ले गए।



बताया गया कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस और युवक के परिजनों को दी। इसके बाद ब्रह्मस्थान मंदिर के समीप ग्रामीणों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों की शादी करवाई गई 

घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया था। पुलिस ने मामले से संबंधित वीडियो भी प्रमाण के तौर पर लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों की आपसी सहमति के बाद शादी कराई गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाने पर अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।


ग्रामीणों के अनुसार, शादी के बाद दोनों कदमवा में युवती के घर रुके थे। रविवार सुबह दोनों के वहां से चले जाने की चर्चा है। हालांकि, उनके जाने के कारणों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों के मुताबिक युवक की पहचान दि०  कुमार शाह (20), पिता प्र० शाह, निवासी ननौरा, थाना घोड़ासहन और युवती की पहचान चां०  कुमारी (18), पिता अ० शाह, निवासी कदमवा, थाना घोड़ासहन के रूप में हुई है

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .