Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

घोड़ासहन पुलिस ने पॉक्सो एवं एससी-एसटी एक्ट मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 


मोतिहारी

 जावेद आलम की रिपोर्ट 

घोड़ासहन। पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन थाना पुलिस ने कांड संख्या 345/26, दिनांक 29 अगस्त 2026 के एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परवेज आलम, पिता शहीद मियां, निवासी नैनोरा, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उक्त कांड में बीएनएस की धारा 137(2), 140(3), 96, 351(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 8 तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(r)/3(1)(s) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में नामजद अभियुक्त परवेज आलम को घोड़ासहन बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .