संवाददाता : यदुवंश दुबे
पाली, गोरखपुर।
पाली ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मैनपार गांव में हुआ, जहां पाली निवासी *संतोष सिंह पुत्र अर्जुन सिंह* आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।
बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरते ही संतोष सिंह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना संबंधित प्रशासन को दी गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments