Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू ढेर,ATS की मुठभेड़ में मौत

 



रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार सुबह यूपी एटीएस और पुलिस की कार्रवाई के दौरान झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह की मुठभेड़ में मौत हो गई। उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम शामिल था। बृजेश गंझू को एनआईए ने टेरर फंडिंग के मामले में वांछित घोषित किया था।



मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर की सुबह बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर यूपी एटीएस और पुलिस की टीम ने उसे रोककर गिरफ्तार करने का प्रयास किया।



पुलिस के अनुसार, रुकने के बजाय आरोपी मोटरसाइकिल से कूदकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। हालांकि, दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए।



अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गोली लगने से घायल बृजेश गंझू को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वाराणसी के काशी जोन के पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई।


झारखंड पुलिस ने की पुष्टि

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं आईजी ऑपरेशन्स नरेंद्र सिंह ने भी मुठभेड़ में बृजेश गंझू के मारे जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाराणसी में हुई मुठभेड़ में बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह मारा गया है। उस पर 30 लाख रुपये का इनाम था और एनआईए ने उसे कई मामलों में वांछित घोषित किया था।


बृजेश गंझू झारखंड में प्रतिबंधित टीपीसी संगठन का प्रमुख बताया गया है। वाराणसी में उसकी मौजूदगी और मुठभेड़ की घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई चर्चा में है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .