Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

 


संवाददाता : दीपक शुक्ला 

गोरखपुर 

सहजनवा गोरखपुर घघसरा के नगर पंचायत घघसरा वार्ड संख्या 11 परशुराम नगर, पनिका निवासी पप्पू गौड़ के 10 वर्षीय बेटे प्रियांशु की गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वह हैंडपंप में लगी मोटर चलाने के लिए गया था। जैसे ही उसने मोटर स्टार्टर का बटन दबाया, वह उसी में चिपक गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पप्पू गौड़ दो बेटों के पिता हैं, जिसमें प्रियांशु छोटा था। पप्पू बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर पत्नी और दो बच्चे - शनि (15 वर्ष) और प्रियांशु (10 वर्ष) रहते थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .