कैंपियरगंज
गोरखपुर
प्रान्तीय कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा लिए गए निर्णय एवं पूर्व सूचना के अनुसार 22 सितंबर दिन मंगलवार को शासन एवं राजस्व परिषद द्वारा लेखपाल संवर्ग के मांगों पर विचार न किए जाने के क्रम में प्रदेश के आवाहन पर एक वेतन एक क्षेत्र का कार्य करने के निर्देश पर तहसील सदर जनपद गोरखपुर के अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज/बस्ता रजिस्टार कानूनगो को प्राप्त कराया गया और इसी क्रम में उक्त इंचार्ज क्षेत्र का ऑनलाइन कार्य आय , जाति, निवास ,कृषि दुर्घटना ,धारा 80 धारा 98 ,वरासत सहित अन्य सभी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्य अतिरिक्त हलके का न करने का निर्णय उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देश के क्रम में लिया गया ,साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अगर भविष्य में संवर्ग की न्यायिक मांगों को नहीं माना जाता तो विवश होकर अन्य कार्यों का भी बहिष्कार करने हेतु लेखपाल संगठन बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं राजस्व परिषद की होगी। मंत्री दिवाकर वर्मा ने कहा सरकार हर संवर्ग को कुछ न कुछ दे रही लेकिन वर्षों से उपेक्षित राजस्व विभाग के सुधारों के तरफ ध्यान नहीं दे रही l फील्ड के कर्मचारी 6 रुपये प्रतिदिन यात्रा भत्ता पर फील्ड का कार्य कर रहे जो कही से न्यायोचित नहीं है l इस अवसर पर अध्यक्ष तारा यादव, प्रिंस जायसवाल, विनीत अखिलेश, हेमंत, आदित्य, शुभम तिवारी, रत्नेश मिश्रा आदि सभी लेखपालों से एक स्वर से राजस्व विभाग में संसाधन की मांग की

0 Comments