चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट
कुई बाजार के आगे हरदत्तपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, ड्यूटी से घर लौट रहे थे PRD जवान
गोरखपुर
सिकरीगंज। कुई बाजार से आगे हरदत्तपुर के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में PRD जवान समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों की पहचान रामलोचन (35) निवासी गोला ब्लॉक क्षेत्र और बबलू (30) निवासी बभनौली, बेलघाट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामलोचन की ड्यूटी सिकरीगंज थाने में लगी थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरदत्तपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

0 Comments