Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

कछार के बीच बसी दलित बस्ती बदहाल, मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण

 


पाली ब्लॉक की माडर ग्राम पंचायत का खाड़पोतहरा टोला विकास की बाट जोह रहा

25 घरों की बस्ती में न सड़क दुरुस्त, न नालियां साफ और न सफाई की समुचित व्यवस्था

ग्रामीणों का आरोप- आज तक हाल जानने नहीं पहुंचे अधिकारी और जनप्रतिनिधि


गोरख सिंह की रिपोर्ट 

गोरखपुर 

गोरखपुर के पाली ब्लॉक अंतर्गत माडर ग्राम पंचायत से खाड़पोतहरा टोला आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बदहाली झेल रहा है। कछार के बीच स्थित इस छोटे से टोले में करीब 25 घर हैं, जिनमें अधिकांश दलित परिवार रहते हैं। दैनिक भास्कर की पड़ताल में यहां की स्थिति बेहद खराब मिली।


टोले की कई सड़कें जर्जर हैं। बरसात के दिनों में रास्तों पर चलना मुश्किल हो जाता है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी और जलभराव की समस्या बनी रहती है। साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था भी नजर नहीं आई।


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्याओं को सुनने के लिए न तो अधिकारी नियमित रूप से पहुंचते हैं और न ही शासन-प्रशासन की ओर से कोई पूछताछ होती है। ग्रामीणों ने कहा कि वे भी इसी देश और ग्राम पंचायत के नागरिक हैं, इसलिए उन्हें भी सड़क, नाली, सफाई समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए।


सवाल यह है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों और अधिकारियों की नजर इस छोटी बस्ती पर आखिर क्यों नहीं पड़ रही है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पहाड़ पुथरा टोले की समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .