संवाददाता: आनन्द पांडेय
गोरखपुर
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के कटसहरा गांव में ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मोत्सव के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरपुर बुदहट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की।
इस दौरान ग्राम प्रधान गंगा बेलदार समेत कटसहरा गांव के संभ्रांत लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

0 Comments