Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

म्योरपुर में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

 



रिपोर्ट : अहमद राजा



 भारी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल, जगह-जगह हुआ जलपान का इंतजाम



सोनभद्र 

सोनभद्र /म्योरपुर-: ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को म्योरपुर कस्बे में अकीदत और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान पूरा कस्बा धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया।


जुलूस म्योरपुर जमा मस्जिद से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे, हवाई पट्टी रोड, पतेरी टोला होते हुए ब्लॉक मार्ग से निकला और पुनः जमा मस्जिद पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



जुलूस के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों की ओर से पानी एवं जलपान की भरपूर व्यवस्था की गई थी। लोगों ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत करते हुए सेवा भाव का परिचय दिया।


 सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद



जुलूस को लेकर म्योरपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस बल द्वारा जुलूस के पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर तैनाती की गई, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।


जुलूस में जमा मस्जिद के सदर मो. अयूब अली उर्फ लाडले, इमाम हाफिज मंजर आलम, हाफिज अब्बुल कैश, बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मोहम्मद वकील सिद्दीकी, सलीम मिस्त्री, छोटन, फैजान सिद्दीकी, बिलाल अहमद, लड्डू भाई, मोहम्मद अलीम, मोहम्मद सैफ, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक वर्मा, पत्रकार अहमद राजा, बेलाल अहमद, साकिर अंसारी, सूफी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .