-- दो माह के अंदर छह बार हो चुकी है दुर्घटना
-- सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगो ने सड़क चौड़ीकरण एवं उचांई बढ़ाने मांग की
रिपोर्ट - सुभाष चंद्र यादव
म्योरपुर
सोनभद्र
म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के रनटोला के कटौली मोड़ के पास(मोड़ान)पर शुक्रवार को ट्रेलर का पिछला चक्का धंस जाने से कई किलोमीटर लंबा झाम लग गया।जिसके कारण गाड़ियो की लंबी कतारे लग गई। रक्षाबंधन का पर्व होने के चलते दछिणांचल क्षेत्र मे नौकरी करने एवं स्थानीय लोग जो मिर्जापुर,वाराणसी,प्रयागराज,बलिया,देवरिया,गाजीपुर आदि स्थानो पर जाने के लिए निकले यात्रियो को थोड़ा दिक्कतो का सामना करना पड़ा,जिसके चलते गंतव्य पर पहुंचने के लिए समय ज्यादा लगा ।सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे ने मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के रनटोला मे आए दिन हो रहे इस तरह की घटना को कम करने के लिए इस मार्ग की चौड़ीकरण करने एवं जमतीहवा नाला एवं आरवाई सिंह घाटी की उंचाई बढ़ाने की मांग की है।स्थानीय ग्रामीण आनंददेव,अरविंद,राधे यादव,पंकज,दीपक,दिनेश आदि लोगो का कहना है कि दो माह के अंदर रनटोला एवं आसपास मे सड़क की छह घटनाएं हो चुकी है।यही नही क्षेत्र मे निवास कर रहे लोग जो कि जीवकोपार्जन के लिए स्थायी रूप से प्रतिदिन दूध,सब्जी एवं दिहाड़ी मजदूर,स्कूली बच्चो जो प्रतिदिन रेणुकूट जाते है उनको भी जाम के कारण बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है और कभी-कभी तो उनको वापस भी लौटना पड़ जाता है जिससे उनकी आर्थिक क्षति होती।दक्षिणांचल का यह क्षेत्र पूर्ण रूप से खेती पर निर्भर नही है।परिवार चलाने के लिए लोग हिंडालको,ग्रासिम,बिरला कार्बन एवं अन्य कमपंनियो मे मजदूरी करके आपना जीवनयापन करते है।
स्थानीय लोगो ने लोक निर्माण विभाग से सड़क चौड़ीकरण की मांग की है ताकि इस तरह के दुर्घटना को कम किया जा सके।

0 Comments