Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

शिवकुमार हत्याकांड में गोरखपुर पुलिस का शिकंजा, आरोपियों पर लगेगा NSA

 


ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट 

पुरानी रंजिश में हत्या के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का कड़ा एक्शन, आठ आरोपी गिरफ्तार; सिकरीगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर



गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में 8 अगस्त को बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या के मामले में गोरखपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में अब तक कुल आठ अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, घटना को लेकर थाना प्रभारी सिकरीगंज अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।


एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने वीडियो बाइट में साफ किया कि यह हत्या अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि वर्ष 2024 में हुई आदेश चौधरी की हत्या की पुरानी रंजिश का नतीजा थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आदेश चौधरी की हत्या में शिवकुमार त्रिपाठी के परिचितों की भूमिका थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने 8 अगस्त को शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या कर दी।

हत्याकांड के बाद गोरखपुर पुलिस ने बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू की। थाना सिकरीगंज में मु0अ0सं0-217/2026 दर्ज कर पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। पुलिस की लगातार दबिश और कार्रवाई के परिणामस्वरूप अब तक सात नामजद अभियुक्तों में से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना में सामने आए दो अन्य अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस तरह अब तक कुल आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .