Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

झांसी जाते समय सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद समेत दो की मौत


रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय

प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहे माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। 



हादसे में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की जान चली गई, जबकि मोहम्मद जैद, उमर सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है,


हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा गया था तथा अक्टूबर 2023 में उन्हें उनकी बुआ की सुपुर्दगी में रिहा किया गया था। वहीं, अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था, जिससे मिलने के लिए परिवार के सदस्य जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .