Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

खेत में जा रहे युवक पर हमला, घर पहुंचकर परिवार पर भी मारपीट का आरोप; पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

 


संवाददाता आनंद पाण्डेय 

गोरखपुर

हरपुर बुदहट,  थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के देवरिया गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में गांव की निवासी अनीता यादव पत्नी महेंद्र यादव ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कई लोगों पर अपने बेटे और परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।


पीड़िता के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6 बजे उनका बेटा आयुष खेत में सिंचाई के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद गांव के कुछ लोगों ने उसे घेरकर एकराय होकर हमला कर दिया, जिससे आयुष को गंभीर चोटें आईं।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता अपने पति के साथ घायल बेटे को लेकर घर पहुंचीं। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग भी उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई और उन्हें जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गईं।


शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह परिवार के सदस्यों को बचाया गया। पीड़िता का कहना है कि हमले में परिवार के कई सदस्यों को चोटें आई हैं। उन्होंने भविष्य में आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने थाना हरपुर बुदहट पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .