सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
रिपोर्ट: सच्चिदानन्द राय
गोरखपुर। सूत्रों के हवाले से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गोरखपुर ने कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रांत संगठन मंत्री के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या निलंबन आदेश सार्वजनिक नहीं किया गया है।
आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही निलंबन के वास्तविक कारणों और कार्रवाई का पूरा विवरण स्पष्ट हो सकेगा।
शकुन टाइम्स इस घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी या आदेश जारी होगा, खबर को अपडेट किया जाएगा।

0 Comments