Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

बैंक रिकवरी की आड़ में कथित अवैध वसूली का आरोप, बोलेरो पर पुलिस जैसा लोगो लगाकर वाहन रोकने की शिकायत

 


रिपोर्ट: सच्चिदानन्द राय

सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा क्षेत्र में कुछ लोगों पर बोलेरो वाहन पर पुलिस जैसा लोगो लगाकर स्वयं को बैंक रिकवरी एजेंट बताने और राहगीरों व वाहन चालकों को रोककर कथित रूप से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पैसा न देने पर वाहन स्वामियों के साथ मारपीट कर वाहन छीनने का भी प्रयास किया जाता है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भय और नाराजगी है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित लोग खुलेआम सड़क पर वाहनों को रोकते हैं और बैंक रिकवरी के नाम पर दबाव बनाते हैं। 

लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि यह कार्रवाई वैध है तो संबंधित लोगों को किस अधिकारी की अनुमति प्राप्त है और पुलिस जैसा लोगो लगाकर वाहन चलाने का अधिकार किसने दिया। क्षेत्रवासियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .