Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

गोरखपुर: NH-27 पर 48 घंटे से पड़ा है मृत बछड़ा | 1033 पर 50 बार शिकायत का दावा"


संवाददाता सुदर्शन यादव

गोरखपुर, तहसील सहजनवां क्षेत्र के अंतर्गत भाटी रावत चौराहे से राहगीर ढाबा के पास, ग्राम सभा महुआपार, NH-27 गोरखपुर–लखनऊ मार्ग पर दिनांक 18 अगस्त 2026 को एक गाय के बछड़े की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि दुर्घटना के लगभग 48 घंटे बीत जाने के बावजूद मृत बछड़े को मौके से हटाया नहीं गया है। हम स्थानीय लोगों द्वारा

यह अत्यंत चिंता का विषय है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गोरखपुर में एक सामान्य नागरिक की इतनी गंभीर समस्या पर लगभग 48 घंटे तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यदि 1033 जैसी हेल्पलाइन पर बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होता,

मृत बछड़े को तत्काल मौके से हटवाया जाए।
घटनास्थल की तत्काल साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन कराया जाए।
आसपास फैल रही दुर्गंध एवं संभावित संक्रमण के खतरे को समाप्त करने की व्यवस्था की जाए।
1033 पर की गई शिकायतों की जांच कर यह निर्धारित किया जाए कि बार-बार शिकायत के बावजूद 48 घंटे तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों से जवाबदेही तय की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

यह केवल एक मृत पशु को हटाने का मामला नहीं है, बल्कि स्थानीय नागरिकों, बच्चों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों के स्वास्थ्य और जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है।

स्थान: भाटी रावत चौराहा से राहगीर ढाबा के पास, ग्राम सभा महुआपार, NH-27, सहजनवां, जनपद गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
दुर्घटना की तिथि: 18 अगस्त 2026
समस्या की अवधि: लगभग 48 घंटे
शिकायत: 1033 हेल्पलाइन पर लगभग 50 बार कॉल किया गया

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .