रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी।सारनाथ थाना पुलिस ने तिलमापुर स्थित मनीष जायसवाल के बंद मकान में हुई चोरी की घटना का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त संतोष कुमार को गिरफ्तार तथा तीन बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है।पुलिस ने 10 अगस्त को हुई चोरी के मामले में हीरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 18 चांदी के आभूषण,जिनका कुल वजन 136 ग्राम है,तथा 1,650 रुपये नकद बरामद किए।पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।अभियुक्त संतोष कुमार के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है,जबकि तीनों बाल अपचारियों को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी,चौकी प्रभारी आशापुर उपनिरीक्षक दीक्षा पाण्डेय,उपनिरीक्षक संदीप सिंह व हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।

0 Comments