होटल ग्रीन चिली को लेकर गंभीर सवाल, संचालक से बातचीत में किए गए कथित दावे की निष्पक्ष जांच की मांग
![]() |
| अम्बेश कुमार यादव की रिपोर्ट |
गोरखपुर
सहजनवा। थाना सहजनवा क्षेत्र के भीटी रावत चौराहे पर रेस्टोरेंट के बैनर-पोस्टर की आड़ में संचालित बताए जा रहे होटल ग्रीन चिली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि होटल में कमरों के आवंटन और पहचान-पत्रों के सत्यापन को लेकर नियमों की अनदेखी की जा रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि स्थानीय पहचान-पत्र के आधार पर भी कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं और बिना पहचान-पत्र के कमरा देने की बात भी कही जाती है। इससे भी अधिक चिंताजनक दावा नाबालिग लड़की के साथ आने पर कमरे की उपलब्धता को लेकर किया गया है। बताया गया है कि इस संबंध में होटल प्रबंधन से बातचीत की गई, जिसमें कथित तौर पर कहा गया कि बिना आईडी, स्थानीय आईडी अथवा नाबालिग के साथ आने पर अधिक किराया लिया जाएगा और कम समय के लिए कमरा दिया जाएगा। इन कथित बातचीत की सत्यता की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जानी आवश्यक है।
नाबालिगों से जुड़े आरोप ने बढ़ाई चिंता
यदि नाबालिगों को पहचान-पत्र के बिना अथवा संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे उपलब्ध कराए जाने की बात जांच में सही पाई जाती है, तो मामला बेहद गंभीर हो सकता है। ऐसे मामलों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी होटल या लॉज में प्रवेश एवं पहचान सत्यापन की व्यवस्था की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
पहले भी सामने आ चुका है गंभीर मामला
गोरखपुर में कुछ माह पूर्व एक होटल


0 Comments