मनोज उपाध्याय की रिपोर्ट
खजनी पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद; आरोपी पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज
गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को खजनी पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने 15 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल आरोपी को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए पीएचसी बांसगांव भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन पुत्र लालचन्द, ग्राम भीटी खोरिया थाना खजनी का निवासी है और थाना खजनी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 363/2025 धारा 308(5) बीएनएस में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
घटना 19 अगस्त 2026 की है। पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त बाघागाड़ा की तरफ से जरलही पुल होते हुए उनवल की ओर आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक खजनी जयन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में खजनी पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने जरलही पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस के अनुसार वह मोटरसाइकिल मोड़कर

0 Comments