संवाददाता:- परमात्मा मौर्य
कुशीनगर
जिलाधिकारी महोदय श्री महेंद्र सिंह तंवर, कुशीनगर के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया सुश्री वंदिता श्रीवास्तव, कुशीनगर के कुशल निर्देशन में आज जिला प्रशासन एवं राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर एक विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के विभाजन की त्रासदी को झेलने वाले और अपने प्राणों की आहुति देने वाले लाखों नागरिकों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रदर्शनी के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा संग्रहालय का भ्रमण भी किया गया, जहाँ उन्होंने प्रदर्शित ऐतिहासिक चित्रों एवं कलाकृतियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय श्री महेंद्र सिंह तंवर ने कार्यक्रम में उपस्थित एन.सी.सी. कैडेट्स (बच्चों) के साथ आत्मीयता से बातचीत की, उनके साथ खुद सेल्फी खींचकर उनका उत्साहवर्धन किया।
उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस हमें विभाजन के दौरान देशवासियों द्वारा झेली गई अमानवीय पीड़ा, विस्थापन के संघर्ष और अपनों को खोने के दर्द की याद दिलाता है। साथ ही, यह दिन हमें आपसी सामाजिक सद्भाव, देश की एकता और राष्ट्रवाद की भावना को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा


0 Comments