रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी।स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मद्देनजर वाराणसी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।इसी क्रम में एडिशनल सीपी वाराणसी आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही प्रमुख स्थानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा।एडिशनल सीपी ने होटल डबल ट्री पहुंचकर वहां सुरक्षा इंतजामों की जांच की और होटल में ठहरे लोगों की जानकारी,प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।उन्होंने
होटल प्रबंधन को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए।पुलिस अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों में भी पैदल गश्त कर आमजन से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना लालपुर पांडेयपुर अतुल कुमार सिंह और पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।अधिकारियों ने बाजार,होटल और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग,गश्त और निगरानी की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।




0 Comments