Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

38 हजार के एक्सपायरी इंजेक्शन का आरोप,मरीज की हालत बिगड़ी;न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में हंगामा,डॉक्टरों को बुलाने पर अड़े परिजन



रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी।सारनाथ थाना क्षेत्र के नक्खीघाट स्थित न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में एक मरीज को कथित तौर पर एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद जमकर हंगामा हो गया।परिजनों का आरोप है कि करीब 38 हजार रुपये कीमत का इंजेक्शन लगाए जाने के तुरंत बाद मरीज की हालत बिगड़ गई और उसके शरीर के बाहरी अंगों में सुन्नपन तथा निष्क्रियता जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।मरीज की हालत बिगड़ने से नाराज तीमारदारों ने अस्पताल में डॉक्टरों से जवाब मांगना शुरू किया।इसी दौरान परिजनों ने दवाओं की जांच की,जिसमें कथित तौर पर एक्सपायरी डेट वाला इंजेक्शन मिलने का दावा किया गया।इसके बाद अस्पताल परिसर में विवाद बढ़ गया और तीमारदारों तथा डॉक्टरों व स्टाफ के बीच गाली-गलौज तक की स्थिति बन गई।


घटना की सूचना मिलते ही सारनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।परिजनों का आरोप है कि मरीज को एक्सपायर हो चुका इंजेक्शन लगाया गया और इसके लिए उनसे करीब 38 हजार रुपये लिए गए।


शिकायत करने पर अस्पताल प्रशासन ने संतोषजनक जवाब देने के बजाय मामले को टालने का प्रयास किया।हंगामा बढ़ने के बाद कुछ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के मौके से चले जाने की बात भी सामने आई है।परिजन अस्पताल संचालक और संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।बताया गया कि मरीज गाजीपुर के रहने वाले है। 


फिलहाल अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।परिजन डॉक्टर को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर गेट पर बैठकर अस्पताल खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।साथ ही अस्पताल के रजिस्ट्रेशन,डॉक्टरों की डिग्री और इलाज में इस्तेमाल की गई दवाओं की वैधता की जांच कराने की मांग की जा रही है।पुलिस के मुताबिक डॉक्टर से कई बार संपर्क कर परिजनों के साथ वार्ता करने के लिए बुलाया गया,लेकिन डॉक्टर कुछ देर में आने की बात कहकर लगातार टालमटोल कर रहे हैं।मौके पर पुलिस बल तैनात है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।हालांकि मरीज की हालत बिगड़ने का वास्तविक कारण और इंजेक्शन के एक्सपायर होने की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .