रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी।थाना लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के नईबस्ती में कथित अनैतिक व्यापार की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।एनजीओ से मिली सूचना के बाद पुलिस ने पहले सादे वेश में ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।इसके बाद एसीपी कैंट अपूर्व पाण्डेय महिला पुलिसकर्मियों और टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मकान में छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवतियों और दो ग्राहकों को पकड़ा,जिनमें एक युवती नाबालिग बताई जा रही है।मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद होने की भी बात कही जा रही है।कार्रवाई के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया,जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस टीम बरामद सामान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।बताया गया कि एनजीओ को सूचना मिली थी कि नईबस्ती स्थित एक मकान में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने गोपनीय तरीके से कार्रवाई की।एसीपी कैंट की मौजूदगी में महिला पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गतिविधि का संचालन कौन कर रहा था और दोनों युवतियां वहां किस माध्यम से पहुंची थीं।
खास तौर पर नाबालिग युवती के वहां पहुंचने के संबंध में पुलिस अलग से जानकारी जुटा रही है।साथ ही मकान के किराए पर होने,मकान मालिक की भूमिका और किसी संभावित नेटवर्क से जुड़े लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों में मकान मालिक के अधिवक्ता होने की चर्चा है,हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।नाबालिग के सामने आने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत जांच कर रही है।फोरेंसिक जांच और पूछताछ से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।




0 Comments