Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

गीडा पुलिस ने दो घंटे में बरामद की लापता 14 वर्षीय बालिका



सीसीटीवी और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तलाश कर बालिका को परिजनों को सौंपा

ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट 

गोरखपुर 

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में घर से लापता हुई 14 वर्षीय बालिका को प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे  तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बालिका के मिलने के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को ग्राम भीलोरा खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने डायल-112 पर सूचना दी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री करीब दो घंटे से लापता है। नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षण गीडा अश्वनी कुमार पाण्डेय व नौसढ़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शशि किरण सिंह पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में बालिका की तलाश करने के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर बालिका के बारे में जानकारी जुटाई।

पुलिस की तत्परता और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप करीब दो घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा बालिका से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने घरवालों से नाराज होकर घर से चली गई थी। किसी प्रकार की अनहोनी से पहले बालिका के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका के परिजनों को बुलाया और उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। नाबालिग के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर उसे सुरक्षित बरामद करने से परिजनों ने पुलिस के कि इस कार्रवाई कि सराहना कि है !

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .