Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

लापता दो बालिकाओं की बरामदगी पर निकिता सिंह को DGP सिल्वर मेडल

 


रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी।थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात उपनिरीक्षक निकिता सिंह को उत्कृष्ट विवेचनात्मक कार्य,कर्तव्यनिष्ठा और लंबे समय से लापता दो नाबालिग बालिकाओं की सकुशल बरामदगी में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक,उत्तर प्रदेश की ओर से DGP सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।उपनिरीक्षक निकिता सिंह ने संवेदनशील मामलों में तकनीकी साक्ष्यों,उपलब्ध सूचनाओं और लगातार किए गए प्रयासों के आधार पर बालिकाओं की तलाश को अंजाम तक पहुंचाया।उनके प्रयास से करीब तीन वर्ष से लापता एक नाबालिग बालिका को जौनपुर और करीब एक वर्ष से लापता दूसरी बालिका को सीतापुर से सकुशल बरामद किया गया।दोनों बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।चुनौतीपूर्ण मामलों में संवेदनशीलता,तत्परता और प्रभावी विवेचना के लिए मिली यह उपलब्धि महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति वाराणसी पुलिस की प्रतिबद्धता का भी उदाहरण है।उत्कृष्ट कार्य के लिए उपनिरीक्षक निकिता सिंह को मिले DGP सिल्वर मेडल से पुलिस विभाग में उनकी कार्यकुशलता और समर्पण की सराहना हुई है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .