Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

ऑटो में छूटा आंध्र प्रदेश के छात्र का बैग, कैंट पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोजकर सकुशल लौटाया



ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट 



एमएमएमयू में एडमिशन के लिए गोरखपुर आए थे आवेदक, दस्तावेज और सामान से भरा था बैग



गोरखपुर। एमएमएम विश्वविद्यालय में एडमिशन कराने के लिए आंध्र प्रदेश से गोरखपुर आए एक आवेदक का ऑटो में छूटा बैग कैंट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत अन्य सामान रखा हुआ था। बैग वापस मिलने पर आवेदक ने गोरखपुर पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस टीम की जमकर सराहना की।

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश निवासी आवेदक एमएमएम विश्वविद्यालय में एडमिशन कराने के सिलसिले में गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखपुर आने के दौरान उन्होंने ऑटो का सहारा लिया। यात्रा पूरी करने के बाद जब वह ऑटो से उतर गए तो उन्हें कुछ देर बाद पता चला कि उनका बैग ऑटो में ही छूट गया है। बैग में उनके जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान मौजूद था। बैग खो जाने से आवेदक काफी परेशान हो गए और उन्होंने तत्काल मामले की सूचना रेलवे पुलिस चौकी पर दी।

सूचना मिलते ही रेलवे चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों की मदद से उस ऑटो की तलाश शुरू की, जिसमें आवेदक का बैग छूटा था। पुलिसकर्मियों ने लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए ऑटो के आवागमन और उसकी पहचान से संबंधित जानकारी जुटाई।

पुलिस की तत्परता और तकनीकी सहायता से आखिरकार संबंधित ऑटो को खोज लिया गया। इसके बाद उसमें छूटा आवेदक का बैग भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम ने बैग को सुरक्षित रूप से आवेदक के 

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .