Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पिसौर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी:ताला तोड़कर लाखों के जेवर समेट ले गए चोर, CCTV कैमरा-DVR भी उखाड़ा;तीन दिन बाद तहरीर पर उठे सवाल

 



रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी।शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर में चोरों ने दिनदहाड़े एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।वारदात के बाद चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए,



जिससे पुलिस के सामने घटना का इलेक्ट्रॉनिक सुराग जुटाना चुनौती बन गया है।



पीड़ित अभिषेक कुमार पांडेय के अनुसार वह 26 अगस्त की शाम करीब पांच बजे अपने पैतृक गांव गए थे।27 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे उन्हें मकान का दरवाजा खुला होने की सूचना मिली।



शाम करीब पांच बजे घर पहुंचने पर अलमारी टूटी मिली और पूरा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर एक भर की सोने की सिकड़ी,सोने की अंगूठी,करीब 15 चांदी के सिक्के,चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति,चांदी की पैजनी और बच्चों की गुल्लक में रखी नकदी गायब मिली।पीड़ित ने तत्काल 112 पर सूचना दी,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चौकी इंचार्ज मानवी शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद कई दिनों तक जांच के नाम पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी।इसके बाद 30 अगस्त को उन्होंने शिवपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने,चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की।



सबसे गंभीर बात यह है कि चोर घर में लगे सुरक्षा कैमरे और डीवीआर तक उखाड़ ले गए,जिससे उनकी तैयारी और बेखौफ अंदाज का अंदाजा लगाया जा सकता है।अब देखना यह है कि पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज,घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर कब तक चोरों तक पहुंचती है और पीड़ित के चोरी गए सामान की बरामदगी हो पाती है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .