Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सिद्धि विनायक मैरेज हॉल में सपा बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

 


जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम की अगुवाई में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प


शुशिल राय की रिपोर्ट 

गोरखपुर 

सहजनवां। समाजवादी पार्टी सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सम्मेलन रविवार को सिद्धि विनायक मैरेज हॉल में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर मंथन करना रहा।



सम्मेलन की अगुवाई समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती की नींव बूथ स्तर से तैयार होती है। बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को सीधे जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत उसका जमीनी संगठन होता है। बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। यदि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता सक्रिय और संगठित रहेंगे तो पार्टी का संगठन निश्चित रूप से मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया।


समाजवादी पार्टी के महासचिव रामनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा स्थानीय समस्याओं को पार्टी के माध्यम से प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।


सम्मेलन में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने, संगठन की गतिविधियों को तेज करने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।


सम्मेलन में पूर्व विधायक सहजनवा यशपाल सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष मनीष यादव कमांडो गिरीश यादव राजेन्द्र यादव ताज मोहम्मद मजनू भाई संदीप कन्नौजिया शुशिल राय समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ सपा के नेता गण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता और बढ़ाई जाएगी। वहीं, कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .