Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सांप के डसने से महिला की मौत, सहजनवा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल


गोरखपुर 

संवाददाता : यदुवंश दूबे 

पाली ब्लॉक के उसरी गांव की 45 वर्षीय बेचनी देवी की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह घर की सफाई के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन इलाज के लिए सहजनवा ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


बेचनी देवी के पति ओम प्रकाश बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार में चार बच्चे बताए जा रहे हैं। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


परिजनों और स्थानीय लोगों का सवाल है कि अगर सहजनवा में सांप के काटने की जरूरी दवा और तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध होती, तो शायद एक परिवार उजड़ने से बच जाता।


सदन में स्थानीय विधायक सहजनवा अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को शानदार बताते रहे हैं। लेकिन इस घटना ने उन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़ा कर दिया है।


मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में अगर गरीबों को समय पर इलाज नहीं मिल पाए, तो फिर सवाल उठना लाजिमी है—आखिर जिम्मेदार कौन है?


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .