संवाददाता:- परमात्मा मौर्य
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अगुवाई में चल रहे राष्ट्रभक्ति एवं तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को गोरखपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा नगर निगम क्षेत्र से शुरू होकर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंची। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान का संदेश दिया।
यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित और देश की एकता के लिए समर्पित रहना चाहिए।



0 Comments