Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

गोरखपुर: नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर 

सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट 

पिपराइच पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी वीरु भारती पुत्र चौथी प्रसाद, निवासी अगया (बड़ा टोला), थाना पिपराइच को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना पिपराइच में मुकदमा संख्या 395/2026 दर्ज है। मामले में BNS की धारा 64(1), 109, 115(2), 352, 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह व उपनिरीक्षक आदित्य उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .