Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

 


संवाददाता:- परमात्मा मौर्य 

गोरखपुर 

गोरखपुर। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गोरखपुर के थाना रामगढ़ताल में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, रत्नेश कुमार त्रिपाठी पुत्र ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी, निवासी गोरखपुर, द्वारा विदेश भेजने के नाम पर रुपये लिए गए। आरोप है कि इसके लिए तारामंडल क्षेत्र में संकट मोचन हनुमान मंदिर के पीछे गणपति ओवरसीज नाम से कार्यालय संचालित किया जा रहा था। विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का भरोसा देकर पीड़ित से लाखों रुपये लिए गए, लेकिन बाद में न तो विदेश भेजा गया और न ही रकम वापस की गई।

पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर उसे लगातार टालमटोल की जाती रही। इसके बाद उसने थाना रामगढ़ताल पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .