Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

बलरामपुर में ज्योति राय के कार्यकाल की सराहना, स्थानांतरण के बाद जनप्रतिनिधियों ने की प्रशंसा


ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट 

बलरामपुर। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुश्री ज्योति राय को अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थानांतरण की खबर के बाद बलरामपुर में उनके कार्यकाल की सराहना हो रही है। जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय तथा प्रशासनिक स्तर पर सक्रिय कार्यशैली के लिए उन्हें याद किया जा रहा है।


अपर जिलाधिकारी के रूप में ज्योति राय ने माताजी मंदिर मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही बरसात और बाढ़ की स्थिति को लेकर भी उन्होंने विशेष सक्रियता दिखाई। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया गया।


उनके कार्यकाल की एक खास बात जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद और समन्वय भी रहा। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों से लगातार मुलाकात और चर्चा के कारण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल बना रहा। स्थानांतरण के बाद कई जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना की जा रही है।


अधिवक्ताओं के साथ भी रहा बेहतर तालमेल


ज्योति राय के कार्यकाल में अधिवक्ताओं के साथ भी बेहतर समन्वय देखने को मिला। प्रशासन और अधिवक्ता समुदाय के बीच संवाद कायम रहने से कचहरी से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय बना रहा। उनके कार्यकाल को लेकर अधिवक्ता समुदाय में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है।


पत्रकारों से संवाद को भी दी प्राथमिकता


प्रशासनिक कार्यों और क्षेत्र की विकास गतिविधियों को लेकर पत्रकारों के साथ भी उनका संवाद बेहतर रहा। विकास कार्यों

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .