Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

जरूरतमंद को रक्त देकर हेड कांस्टेबल प्रेम बहादुर सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल


ब्यूरो सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट 


गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में आज गीडा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल प्रेम बहादुर सिंह ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।


रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर प्रेम बहादुर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए एम्स अस्पताल पहुंचकर जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। लोगों ने कहा कि पुलिसकर्मी द्वारा ड्यूटी के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायक है।


हेड कांस्टेबल प्रेम बहादुर सिंह ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा नेक कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों से भी समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .