सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट
गोरखपुर
पिपराइच पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में अखिलेश चौहान पुत्र बेचू प्रसाद निवासी रतनपुर, पिपराइच को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 372/2026 में धारा 137(2), 87, 65(1) BNS व 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आदित्य उपाध्याय व पुलिस टीम ने की। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

0 Comments