संवाददाता : अहमद राजा
रेणुकूट सोनभद्र: जे.डी. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं सुनीता फाउंडेशन, रेणुकूट के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं एवं अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनों का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अत्याधुनिक अल्ट्रासोनोग्राफी (USG) सेंटर, आधुनिक पेरिटोनियल डायलिसिस यूनिट तथा मॉडर्न पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) सुविधा का शुभारंभ किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इन नई सुविधाओं के शुरू होने से रेणुकूट एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अब तक 3200 से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है। प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर नई चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत को क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
कार्यक्रम में अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार जायसवाल, प्रबंध निदेशक डॉ. हिमांशु जायसवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. शिवानी जायसवाल तथा मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) डॉ. गौरव जायसवाल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।


0 Comments