![]() |
| अपराध नियंत्रण पर सख्ती का संदेश |
रिपोर्ट: शकुन टाइम्स
कानून व्यवस्था मजबूत रखने, संवेदनशील मामलों में तत्परता के निर्देश
गोरखपुर। जनपद में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं और कानून व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) गोरखपुर रेंज एस. चनप्पा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रमुख पुलिस अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना, अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। हाल के दिनों में सामने आए गंभीर अपराधों, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों, साइबर अपराध और संगठित अपराध की घटनाओं पर विशेष चर्चा की गई।
डीआईजी एस. चनप्पा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय निगरानी रखें, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें तथा हिस्ट्रीशीटर और वांछित अपराधियों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि बीट पुलिसिंग को मजबूत बनाकर स्थानीय स्तर पर सूचनाओं का तंत्र सक्रिय किया जाए, जिससे किसी भी घटना को समय रहते रोका जा सके।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारियों को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा,

0 Comments