Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकार हितों पर हुई चर्चा

 


संवाददाता: अहमद राजा 

सोनभद्र 

सोनभद्र /रेनुकूट-:  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रेनुकूट स्थित St. ABR पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की समस्याओं तथा उनके हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों की विभिन्न जायज मांगों को लेकर सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास और वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की सुविधा, टोल टैक्स में छूट, बस यात्रा में निशुल्क सुविधा सहित अन्य मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जा रहा है। इन मांगों का उद्देश्य पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके हितों की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकार विषम परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों को आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा और सम्मान मिलना बेहद जरूरी है।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं को एकजुट होकर शासन-प्रशासन के समक्ष उठाने तथा संगठन के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर अपने-अपने विचार रखे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, लल्लन गुप्ता, तहसील अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा, शाहेनूर हसन, घोरावल तहसील अध्यक्ष रोहित कुमार त्रिपाठी, रामकेश यादव, शिवनरेश, राघवेंद्र, पत्रकार अहमद राजा सहित संगठन से जुड़े कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .