संवाददाता:- परमात्मा मौर्य
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की मछलीशहर विधायक श्रीमती रागिनी सोनकर के गोरखपुर आगमन पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला महासचिव रेशमा निषाद ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कनौजिया, नगर अध्यक्ष संहिता सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।


0 Comments