Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

बीआरसी पर तहसील स्तरीय रसोईया सम्मान का आयोजन

 


 


गोरख सिंह की रिपोर्ट 

गोरखपुर 

 सहजनवा गोरखपुर बीआरसी सहजनवा गोरखपुर में तहसील स्तरीय रसोईया सम्मान समारोह आयोजित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सहजनवा यज्ञ नारायण तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी पाली एवं नायब तहसीलदार सहजनवा नीरू सिंह  की अध्यक्षता में  मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम दिखा कर सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर रसोईयों को प्रतीकात्मक कैसलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किया गया। मानदेय वृद्धि से रसोईयों के चेहरे पर मुस्कान थी, सभी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस कार्यक्रम के अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्र,मंत्री अच्युतानंद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय, यादवेंद्र यादव, दिग्विजय सिंह, सुनील दूबे सहित सौ से अधिक रसोइया एवं बी आर सी सहजनवा के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .