Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

मुंबई के GT अस्पताल में लापरवाही का मामला: वायरल फोटो में HOD को PG स्टूडेंट से लेते दिखाया गया मसाज


प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट 

मुंबई. मरीजों की जान बचाने वाले अस्पतालों में ही अगर लापरवाही सामने आए तो भरोसा हिल जाता है। मुंबई के प्रसिद्ध गोकुलदास तेजपाल यानी GT हॉस्पिटल से जुड़ी एक वायरल तस्वीर ने ऐसा ही सवाल खड़ा कर दिया है। 


क्या है मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि GT हॉस्पिटल की पैथोलॉजी विभाग की HOD अस्पताल के अंदर अपने चैंबर में आराम कर रही हैं और PG स्टूडेंट से मसाज ले रही हैं। इसी बीच अस्पताल के बाहर मरीजों के पैथोलॉजी टेस्ट कराए जा रहे हैं।


गरीब मरीज इलाज के लिए अस्पताल आते हैं, लेकिन उन्हें जरूरी पैथोलॉजी जांच के लिए बाहर भटकना पड़ रहा है, जबकि विभाग की जिम्मेदार अधिकारी अंदर मौजूद हैं।


डॉक्टर्स को भगवान का रूप माना जाता है, लेकिन अगर अस्पतालों में ही इस तरह की लापरवाही होगी तो मरीज और उनके परिजन कहां जाएंगे।"


कहां है GT हॉस्पिटल

गोकुलदास तेजपाल मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित है। इसका पता है: 

L.T. मार्ग, लोकमान्य तिलक मार्ग, पुलिस कमिश्नर ऑफिस और CSMT के पास, फोर्ट, मुंबई - 400001। 

यह मुंबई का एक प्रमुख अस्पताल है जहां रोज सैकड़ो मरीज OPD और जांच के लिए आते हैं।


मरीजों में नाराजगी

वायरल तस्वीर के बाद मरीजों और उनके रिश्तेदारों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अस्पतालों में पहले से ही सुविधाओं की कमी है। ऐसे में अगर विभागाध्यक्ष ही ड्यूटी के समय ऐसी हरकत कर रही है तो आम आदमी का क्या होगा।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह मरीजों की सेवा के लिए गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में तुरंत जांच कर जिम्मेदारी तय करना जरूरी है ताकि मरीजों का भरोसा बना रहे।


इस बीच सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे हैं कि इस घटना की जांच करे और दोषियों पर कार्रवाई हो।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .