Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब



बाबा देवस्थान नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भक्तों ने की प्रार्थना


गोरख सिंह की रिपोर्ट 

गोरखपुर 

गोरखपुर जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर उर्फ तक्था स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा देवस्थान नाथ में सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और बेलपत्र, पुष्प तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित की।



सावन के चौथे सोमवार को मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति, क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मंदिर की प्राचीन मान्यता के अनुसार यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है। इसी विश्वास के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा देवस्थान नाथ के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे।


भक्तों ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि और सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की। सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिर में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .