तीन दिन बाद रेलवे पुलिस के फोन से परिवार ने ली राहत की सांस
बच्चे के सिकंदराबाद पहुंचने की गहन जांच की मांग
![]() |
| गोरख सिंह की रिपोर्ट |
गोरखपुर
गोरखपुर के पाली ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मॉडर निवासी 11वर्षीय अनूप कुमार के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। अनूप 20 अगस्त 2026 को अपनी बुआ के घर गया था। अगले दिन बुआ के यहां से लौटने के बाद भक्सा पेट्रोल पंप के पास से वह अचानक लापता हो गया।
परिजनों ने मेहदावल थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराते हुए उसकी तलाश शुरू की। करीब तीन दिन बाद 23 अगस्त की शाम 6:30 बजे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस ने परिवार को फोन कर अनूप के वहां मिलने की जानकारी दी। अनूप को परिजनों का मोबाइल नंबर याद था, जिससे संपर्क संभव हो सका। परिवार ने राहत की सांस ली, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल है कि 14 वर्षीय बच्चा बक्सा से सिकंदराबाद तक कैसे पहुंचा। पिता बृजेश कुमार और मां मंजू देवी ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



0 Comments